SHS Bihar ANM Recruitment 2025 : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार (SHSB) के द्वारा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के पदों पर बम्पर बहाली निकाली हैं। इसके तहत कुल 5006 रिक्तियों को भरें जाऐंगे। इसके लिए आवेदन शुरू 14 अगस्त 2025 शुरू होगी एवं तिथि 28 अगस्त 2025 रखी गई है। उम्मीदवार को निर्धारित तिथि के अंदर ही आवेदन करने की सलाह दी जाती है। उम्मीदवार आधिकारिक बेवसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप SHS Bihar ANM Recruitment 2025 में आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक आवश्य पढ़ें क्योंकि इस लेख में हमने आपको आवेदन प्रक्रिया, दस्तावेज, आवेदन शुल्क, योग्यता के बारे में सभी जानकारी प्रदान की है आप इस जानकारी की सहायता से बहुत आसानी से इस भर्ती में आवेदन कर पाएंगे।
Read More : RRB NTPC UG Admit Card 2025 : How to Download RRB NTPC UG Admit Card 2025?
SHS Bihar ANM Recruitment 2025 : Overview
भर्ती संगठन | राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार |
आर्टिकल का नाम | SHS Bihar ANM Recruitment 2025 |
आर्टिकल का प्रकार | Latest Jobs |
पद का नाम | महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ए.एन.एम.) |
कुल पदों की संख्या | 5006 पद |
आवेदन शुरू | 14.08.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28.08.2025 |
वेतनमान | ₹15,500 रु. प्रतिमाह |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक बेवसाइट | shs.bihar.gov.in |
SHS Bihar ANM Recruitment 2025?
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 : राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के द्वारा बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती की अधिसूचना जारी किया है। आवेदक की उम्र सीमा न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष होना चाहिए। उपरी उम्र में छूट दी जाएगी। उम्मीदवार 14 अगस्त 2025 से 28 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कुल 5006 रिक्तियों पर बहाली होगी। आवेदक राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के आधिकारिक बेवसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Read More :
- BSSC Office Attendant Recruitment 2025 : Notification Out, Application Fee, Eligibility and Other Details?
- BSSC CGL Recruitment 2025 : Notification Out, Application Fee, Eligibility and Other Details?
- BPSC Associate Professor Recruitment 2025 : Notification Out, Application Fee, Eligibility and Other Details?
- RRB Paramedical Recruitment 2025 : Notification Out, Application Fee, Eligibility and Other Details?
- JSSC ANM Recruitment 2025 : झारखंड महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती का आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई?
Important Dates : SHS Bihar ANM Recruitment 2025
Event | Dates |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 14.08.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 28.08.2025 |
Application Fee : SHS Bihar ANM Recruitment 2025
Category | Application Fees |
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस | ₹500/- |
एससी/ एसटी/ दिव्यांग | ₹125/- |
Eligibility and Criteria of SHS Bihar ANM Recruitment 2025
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता का विवरण निम्न प्रकार हैं :
आयु सीमा : 01.08.2025
- न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष
अधिकतम उम्र सीमा :-
- अनारक्षित वर्ग/ ईडब्ल्यूएस (महिला) : 40 वर्ष
- पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) : 40 वर्ष
- अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (महिला) : 42 वर्ष
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता :-
- किसी मान्यता प्राप्त ए.एन.एम प्रशिक्षण संस्थान से सहायक नर्स मिडवाइफरी (एएनएम) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में डिप्लोमा (2 वर्ष पूर्णकालिक)।
- बिहार नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल से अभ्यर्थियों का पंजीकरण भी आवश्यक होगा।
- अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़े।
SHS Bihar ANM Vacancy Details 2025
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की कोटिवार रिक्तियों का विवरण निम्न हैं –
- अनारक्षित वर्ग : 2578 पद
- पिछड़ा वर्ग : 125 पद
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 760 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 496 पद
- अनुसूचित जाति : 775 पद
- अनुसूचित जनजाति : 66 पद
- पिछड़े वर्गों की महिलाएं : 206 पद
- कुल पदों की संख्या : 5006 पद
Required Documents : SHS Bihar ANM Recruitment 2025
आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जिसकी स्कैन की गई प्रतियां (विशेषकर फोटोग्राफ और हस्ताक्षर) अपलोड करनी पड़ सकती हैं –
- मैट्रिक का अंक प्रमाण-पत्र
- ए.एन.एम. प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- चालू मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- जाति प्रमाण-पत्र और आवासीय प्रमाण-पत्र
SHS Bihar ANM Exam Pattern 2025
सभी आवेदको को कुछ बिंदुओं की मदद से एग्जाम पैर्टन / परीक्षा पद्धति के बारे मे बताना चाहते है जो कि, इस प्रकार से हैं –
- प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र हिंदी व अंग्रेजी भाषा में होगा,
- प्रतियोगिता परीक्षा मे सभी प्रश्न MCQ / बहुविकल्पीय प्रकृति के होंगे,
- प्रतियोगिता परीक्षा मे कुल 60 प्रश्न पूछे जायेगें जो कि, 60 अंको के होंगे अर्थात् प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा,
- परीक्षा मे गलत उत्तर हेतु Negative Marking लागू नहीं होगी,
- परीक्षा की कुल अवधि 02 घंटे की होगी,
- उम्मीदवारो की अधिक संख्या होने पर परीक्षा का आयोजन 2 पालियों मे किया जा सकता है आदि।
उपरोक्त सभी बिंदुओं के माध्यम से आपको एग्जाम पैर्टन की जानकारी प्रदान की गई ताकि आप आसानी से भर्ती परीक्षा की तैयारी कर सकें।
Selection Process : SHS Bihar ANM Recruitment 2025
आवेदक को भर्ती में शामिल होने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को पूरा करना होगा, जो निम्न हैं –
- Step-1 : रिटेन एग्जाम (सीबीटी परीक्षा)
- Step-2 : दस्तावेज सत्यापन
- Step-3 : मेधा सूची
How to Apply Online for SHS Bihar ANM Recruitment 2025?
बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
1. आधिकारिक बेवसाइट (Official Website) :
- सबसे पहले आधिकारिक बेवसाइट shs.bihar.gov.in पर जाएं।
- तत्पश्चात होम पेज पर Human Resource > Advertisement मेनू पर क्लिक करें।
2. न्यू रजिस्ट्रेशन करें (New Registration) :
- तत्पश्चात होम पेज पर New Registration बटन पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी जैसे बुनियादी विवरण दर्ज करें।
- तत्पश्चात रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके पंजीकरण को सफल करें।
3. आवेदन फार्म भरें (Fill Application Form) :
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके पोर्टल पर लाॅगिन करें।
- व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक विवरण और अन्य विवरण को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवेदन पत्र के सभी अनुभागों को सावधानीपूर्वक और सही-सही भरें। इसमें आपकी शैक्षिक योग्यता, श्रेणी, पता और अन्य आवश्यक जानकारी शामिल होगी।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें। इसमें आमतौर पर फोटो और हस्ताक्षर शामिल हैं।
- सभी भरें हुए विवरणों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें। किसी भी त्रुटि को सुधार लें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में आवेदन पत्र सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए भरे हुए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट लेना न भूलें।
उपरोक्त सभी स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं।
Important Links
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Download PDF |
Official Website | Click Here |
WhatsApp Channel | Join Now |
निष्कर्ष : इस आर्टिकल में हमनें बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 के बारे में सभी जानकारी सरल और आसानी भाषा में बताया है। हमें उम्मीद है कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न है तो कमेंट बॉक्स में प्रश्न पूछ सकते हैं। धन्यवाद
FAQ’s ~ SHS Bihar ANM Recruitment 2025?
1. बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या हैं?
उत्तर : 28 अगस्त 2025
2. बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 में कुल कितने पद हैं?
उत्तर : कुल 5006 पद हैं।
3. बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की सैलरी क्या है?
उत्तर : सैलरी ₹15,000/- रु. प्रतिमाह।
4. बिहार महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती 2025 की ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उत्तर : अभ्यार्थी आधिकारिक बेवसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।