RTPS Bihar : RTPS बिहार पोर्टल (Right to Public Service Bihar Portal) बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं समय पर, पारदर्शी और कुशल तरीके से उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रकार के सेवाएं प्रदान करता है। इससे बिहार के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी से बचाने और सेवाओं को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक बेवसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इस आर्टिकल में हमने RTPS बिहार जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र से संबंधित सभी जानकारी को बताया है। इस आर्टिकल को आप शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।
RTPS Bihar : Overall
विभाग का नाम | लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाएं |
आर्टिकल का नाम | RTPS Bihar |
पोस्ट का प्रकार | सरकारी योजना |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
कितने दिनों में बन जाता है? | 10-12 दिनों में |
आधिकारिक बेवसाइट | RTPS |
RTPS Bihar Portal
RTPS बिहार पोर्टल (Right to Public Service Bihar Portal) बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है। इसका मुख्य उद्देश्य बिहार के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं समय पर, पारदर्शी और कुशल तरीके से उपलब्ध कराना है। यह पोर्टल विभिन्न विभागों से संबंधित कई प्रकार के सेवाएं प्रदान करता है। इससे बिहार के नागरिकों को सरकारी कार्यालयों में बार-बार जाने की परेशानी से बचाने और सेवाओं को आसान बनाने के लिए बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से आप आसानी से जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र क्या है?
जाति, आवासीय और आय प्रमाण पत्र तीनों ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज हैं जो व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं, लाभों और सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करते हैं। आइए इन्हें एक-एक करके समझते हैं :
1. जाति प्रमाण-पत्र (Caste Certificate) :
- यह एक आधिकारिक दस्तावेज है, जो प्रमाणित करता है कि कोई व्यक्ति किसी विशेष जाति समुदाय से संबंधित रखता हैं।
- जैसे : अनुसुचित जाति (SC), अनुसुचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
उपयोग :
- सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ प्राप्त करने के लिए।
- सरकारी छात्रवृत्ति और अन्य वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए।
- विभिन्न सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में पात्रता स्थापित करने के लिए।
2. आवासीय प्रमाण-पत्र ( Domicile/ Residence Certificate) :
यह एक दस्तावेज है, जो यह प्रमाणित करता है कि कोई व्यक्ति किसी विशेष राज्य केन्द्र शासित प्रदेश का स्थायी निवासी है।
उपयोग :
- किसी विशेष राज्य की सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए।
- मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए।
- राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और लाभों का लाभ उठाने के लिए।
- कुछ अन्य सरकारी सेवाओं और सुविधाओं के लिए।
3. आय प्रमाण-पत्र (Income Certificate) :
यह एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी व्यक्ति या उसके परिवार की सभी स्रोतों से वार्षिक आय को प्रमाण करता हैं।
उपयोग :
- शैक्षिक छात्रवृत्ति और फीस में छूट प्राप्त करने के लिए।
- बैंक ऋण (लोन) प्राप्त करने के लिए।
- टैक्स छूट और अन्य वित्तीय लाभों के लिए।
- कुछ अन्य सरकारी सेवाओं और सुविधाओं के लिए।
जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनायें?
जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से बना सकते हैं –
- सबसे पहले आधिकारिक बेवसाइट serviceonline.bihar.gov.in पर पर जाएं जो इस प्रकार का होगा।
- तत्पश्चात होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन दें के नीचे लोक सेवाओं का अधिकार की सेवाएं बाॅक्स को ढ़ूढ़े।
- इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक करें। जो इस प्रकार का होगा।
- सामान्य प्रशासन विभाग पर क्लिक करने के बाद, कई तरह के प्रमाण पत्रों का विकल्प मिलेगा।
- इनमें से आप जो भी प्रमाण पत्र बनाना चाहते हैं, उस विकल्प पर क्लिक करें या + बटन पर भी क्लिक करें।
- अब उस प्रमाण पत्र को आप किस लेवल से बनाना चाहते हैं, उसकों सेलेक्ट करें या क्लिक करें। जैसे- अंचल स्तर पर, अनुमंडल स्तर पर, जिला स्तर पर।
- किसी एक विकल्प पर क्लिक करने के बाद, अब आपके सामने आवेदन पत्र खुलेगा। जो इस प्रकार होगा –
- अपना नाम, पिता का नाम, माता का नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करें।
- सभी विवरण भरनें के बाद कैप्चा भरें और उसके बाद Processed बटन पर क्लिक करें। जो इस प्रकार होगा –
- अब आपको अपना कोई एक दस्तावेज अपलोड करना है जिसमें आप आधार कार्ड को लगा सकते हैं जो इस प्रकार होगा –
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद Save Annexure बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने आपका फॉर्म का Preview पेज खुलेगा, जिसमें आप सभी जानकारी को मिलान करेंगे।
- और अंत में Submit के विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र को सेव करें/ प्रिंट आउट जरूर निकालें क्योंकि इसकी आवश्यक आवेदन की स्थिति ट्रेक करने या प्रमाण पत्र को डाउनलोड करने के लिए होगी।
उपरोक्त स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से जाति, आवासीय,आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Important Links :
Online Apply | Click Here |
Download Certificate | Click Here |
Application Status | Click Here |
Official Website | Click Here |
निष्कर्ष : इस आर्टिकल में हमने, आपको बिहार जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र कैसे बनाना है और इससे संबंधित सभी जानकारी को सरल और आसानी भाषा में बताया है। आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। आप इस लेख को अंतिम चरण में है।