Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 : बिहार सक्षमता परीक्षा पंचम के लिए आवेदन शुरू?

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार साक्षमता परीक्षा 5th Phase 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह परीक्षा बिहार विशेष शिक्षक (संशोधन) नियम 2024 के तहत आयोजित की जा रही है, जो स्थानीय निकायों द्वारा नियुक्त शिक्षकों और लाइब्रेरियन के लिए है। यह परीक्षा प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, और उच्च माध्यमिक स्तर के शिक्षकों को उनकी सेवाएँ नियमित करने और विशिष्ट शिक्षक के पद पर पदोन्नति के अवसर प्रदान करने में मदद करती है।

Bihar Sakshamta Pariksha 2026 के 5th Phase में ये सुविधा दी है कि जो अभ्यर्थी पहले परीक्षा में शामिल नहीं हुए या फेल हुए थे, वे भी एक बार फिर BSEB Sakshamta Pariksha 2026 5th Phase के लिए बिना शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। यह लेख में हम आपको इस परीक्षा की पात्रता, परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएगा।

Read More : Bihar D.El.Ed Entrance Exam Form 2026 : Notification Out, Apply Online And Check All Details?

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 Overall

परीक्षा का नामबिहार सक्षमता परीक्षा पंचम 2026
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकाकम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
परीक्षा की अवधि2 घंटे 30 मिनट
ऑफिसियल बेवसाइटbsebsakshamta.com

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 पात्रता मापदंड

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंड हैं –

  • स्थानीय निकाय द्वारा राज्य के प्राथमिक/मध्य / माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्त एवं कार्यरत शिक्षक (शारीरिक शिक्षक सहित) / पुस्तकालयाध्यक्ष ।
  • वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जो सक्षमता परीक्षा, प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ में सम्मिलित नहीं हुए हैं अथवा अनुत्तीर्ण हुए हैं, वे इस परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
  • वैसे शिक्षक अभ्यर्थी जिनके द्वारा सक्षमता परीक्षा, चतुर्थ हेतु आवेदन पत्र भरा गया है एवं परीक्षा शुल्क जमा किया गया है, परन्तु किसी कारणवश उनका परीक्षा आवेदन पत्र जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा अनुमोदन नहीं किया गया है, वैसे अभ्यर्थी सक्षमता परीक्षा, पंचम में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्हें परीक्षा शुल्क देय नहीं होगा, परन्तु उन्हें पुनः आवेदन पत्र भरना होगा।

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 : Important Date

अधिसूचना जारी होने की तिथि31/12/2025
ऑनलाइन आवेदन शुरू31/12/2025
आवेदन की अंतिम तिथि (विस्तारित)24/01/2026

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2025 : Application Fee

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 के लिए आवेदन शुल्क निम्न हैं –

  • सभी कोटि के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क – 1,100/- रू०
  • शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI) से स्वीकार्य
  • एकबार भुगतान होने के बाद फीस रिफंड नहीं की जाएगी

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 परीक्षा पैटर्न

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 का परीक्षा पैटर्न इस प्रकार हैं –

  • प्रश्नों की संख्या : 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • कुल अंक : 150 (प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा)
  • परीक्षा अवधि : 2 घंटा 30 मिनट
  • निगेटिव मार्किंग : निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • परीक्षा का तरीका : कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 : आवश्यक दस्तावेज

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी –

  • मैट्रिक (10वीं) का प्रमाण-पत्र एवं अंक प्रमाण-पत्र,
  • इंटर (12वीं) का प्रमाण-पत्र एवं अंक प्रमाण-पत्र,
  • स्नातक का प्रमाण-पत्र एवं अंक प्रमाण-पत्र,
  • स्नातकोत्तर का प्रमाण-पत्र एवं अंक प्रमाण-पत्र,
  • बी.एड. / डी.एल.एड. / बी.लिब. / अन्य प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं अंक प्रमाण-पत्र,
  • आधार कार्ड
  • TET/CTET/STET/दक्षता उत्तीर्णता प्रमाण पत्र,
  • नियोजक इकाई द्वारा जारी नियुक्ति पत्र,
  • दिव्यांग आवेदकों के लिए सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत प्रमाण-पत्र।

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 की आवेदन प्रक्रिया

Bihar Sakshamta Pariksha 5th Phase 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया निम्न हैं –

  • आधिकारिक बेवसाइट bsebsakshamta.com पर जाएं।
  • प्रथम बार में अभ्यार्थी “Register New Candidate” लिंक पर क्लिक करें।
  • नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पासवर्ड भरके रजिस्टर करें।
  • रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल के मुख्य पेज पर लाॅगिन करें।
  • अब सभी विवरण को ध्यानपूर्वक भरें।
  • आवेदन पत्र भरने का उपरांत ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • मांगे गए दस्तावेजों की काॅपियों को अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन पत्र को सबमिट जरूर करें।

Important Links

Direct Link to Apply OnlineClick Here
Official NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here
WhatsApp ChannelClick Here
Telegram ChannelClick Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top