Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 : बिहार सरकार ने राज्य की बेटियों की उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की है — मुख्यमंत्री बालिका इंटर प्रोत्साहन योजना 2025। इस योजना के तहत, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
यह राशि सीधे छात्रा के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी, जिससे उन्हें कॉलेज एडमिशन, किताबें, कोचिंग फीस और अन्य शिक्षा संबंधी खर्च पूरे करने में मदद मिलेगी। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए वरदान साबित होगी, जो अक्सर आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं।
अगर आप 2025 में बिहार बोर्ड से इंटर पास कर चुकी हैं और अविवाहित हैं, तो यह योजना आपके लिए सुनहरा अवसर है। यहां हम आपको इस स्कॉलरशिप के बारे में पूरी जानकारी — ओवरव्यू, महत्वपूर्ण तिथियां, लाभ, पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया — स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे।
इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना या मुख्यमंत्री बालिका (इंटर) प्रोत्साहन योजना 2025 के बारे में सभी जानकारी को सरल और आसानी भाषा में बताया है, आप आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।
Read More :
- RTPS Bihar : जाति, आवासीय, आय प्रमाण-पत्र ऐसे बनाये, बिलकुल फ्री में?
- RTPS Bihar : जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, ऐसे करें डाउनलोड?
Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025 – Overall
बोर्ड का नाम | बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
आर्टिकल का प्रकार | स्काॅलरशिप |
लाभार्थी | इंटर पास अविवाहित बालिकाएं |
डिविजन | प्रथम, द्वितीय, तृतीय डिविजन |
लाभ राशि | ₹25,000 (DBT के माध्यम से) |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15.08.2025 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
आधिकारिक बेवसाइट | medhasoft.bihar.gov.in |
मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक +2) प्रोत्साहन योजना 2025?
इंटरमीडिएट (12वीं) पास करने वाली अविवाहित बालिकाओं को ₹25,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि सीधे उनके बैंक खाते में DBT के माध्यम से दी जाती है। यह योजना के तहत बिहार के अविवाहित बालिका को जिससे उन्हें कॉलेज में एडमिशन, किताबें, कोचिंग फीस और अन्य शिक्षा संबंधी खर्च पूरे करने में मदद मिलेगी। यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की लड़कियों के लिए वरदान साबित होगी, जो अक्सर आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ – Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025
कार्यक्रम | तिथियाँ |
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 15.08.2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | निर्धारित नहीं |
Eligibility – Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025
- आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्रा ने बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 2025 में पास की हो।
- आवेदन करते समय छात्रा अविवाहित होना चाहिए।
- बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी से उतीर्ण छात्रा आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- छात्रा का बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए।
छात्रवृत्ति राशि (Scholarship Amount) :
- सभी अविवाहित छात्राओं को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के द्वारा दिया जाता हैं। (फस्ट, सेकेंड और थर्ड डिविजन सभी के लिए)।
Required Documents – Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025
आवेदक ऑनलाइन आवेदन करते समय आपको कुछ दस्तावेजों की कॉपियों को अपलोड करना होगा। जो कि, इस प्रकार के हैं –
- आधार कार्ड
- इंटरमीडिएट (12वीं) की मार्कशीट
- बैंक खाता : आपका बैंक खाता आपके आधार से लिंक होना चाहिए।
- निवास, आय, जाति प्रमाण-पत्र
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी
How to Apply for Bihar Board 12th Pass Scholarship 2025?
बिहार बोर्ड इंटर पास स्काॅलरशिप 2025 की आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से आवेदन कर सकते हैं –
1. आधिकारिक बेवसाइट :
- सबसे पहले आधिकारिक बेवसाइट medhasoft.bihar.gov.in पर जाएं।
2. न्यू रजिस्ट्रेशन करें :
- तत्पश्चात होम पेज पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना वाले बाॅक्स में Apply for Online 2025 लिंक ढूंढे़ और लिंक पर क्लिक करें।
- अपना नाम, पिता का नाम, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ई-मेल आदि जैसी बुनियादी विवरण दर्ज करें।
- मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरकर सत्यापित करें।
- अंत में रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन को सफल करें।
3. लाॅगिन और आवेदन फार्म भरें :
- Username और Password की मदद से पोर्टल पर लाॅगिन करें।
- व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करके फार्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सबमिट फार्म का प्रिंट आउट जरूर निकालें।
उपरोक्त सभी स्टेप्स को फाॅलो करके आप आसानी से बिहार बोर्ड इंटर पास स्काॅलरशिप का आवेदन कर सकते हैं।
Important Links
Apply Online | Click Here |
Download Notice | Click Here |
Official Website | Click Here |
Telegram |
निष्कर्ष : इस आर्टिकल में हमने आपको मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना या मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक) योजना 2025 के बारे में सभी जानकारी को सरल और आसानी भाषा में बताया है। इस लेख को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें। आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।