Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 (Out) : बिहार पुलिस PET परीक्षा तिथि एवं एडमीट कार्ड डाउनलोड लिंक

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 : केन्द्रीय चयन पर्षद के द्वारा बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2025 लिखित परीक्षा में उतीर्ण अभ्यार्थियों का शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का प्रवेश पत्र जारी किया है। अभ्यार्थी पीईटी प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाना होगा।

आज के इस लेख में हम Bihar Police Constable PET Admit Card 2025, डाउनलोड प्रक्रिया, महत्वपूर्ण तिथियाँ, पीईटी शेड्यूल सहित सभी आवश्यक जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं। यदि आप भी इस भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। जरूर अंत तक पढ़ें।

Bihar STET Answer Key 2025 (Out) : बिहार एसटीईटी उत्तरकुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड?

Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 Overview

Article NameBihar Police Constable PET Admit Card 2025
Type of ArticleAdmit Card
Exam NameBihar Police Constable Recruitment 2025
Advt. No. 01/2025
Total Post19, 838 Vacancies
PET Admit Card Release Date25 November, 2025
PET Exam Start Date15 December, 2025
Official Websitecsbc.bihar.gov.in

Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 Notice

केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा बिहार पुलिस में ‘सिपाही’ पद की 19,838 रिक्तियों के विरूद्ध विज्ञापन संख्या 01/2025 दिनांक 11.03.2025 को प्रकाशित किया गया था और लिखित परीक्षा 6 चरणों में दिनांक 16.07.2025, 20.07.2025, 23.07.2025, 27.07.2025, 30.07.2025 एवं 03.08.2025 को आयोजित की गयी थी। लिखित परीक्षा के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों को अगले चरण “शारीरिक दक्षता परीक्षा” के लिए चयनित कर परीक्षाफल दिनांक 26.09.2025 को प्रकाशित किया गया है।

उपर्युक्त चयनित अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) दिनांक 15 दिसम्बर, 2025 से प्रारम्भ की जायेगी। अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथि, स्थान एवं प्रवेश-पत्र की सूचना दिनांक 25.11.2025 समय 00:00 बजे से पर्षद की वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के “Bihar Police” टैब पर उपलब्ध रहेगी, जहाँ से प्रवेश-पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 Important Date

EventDate
PET Admit Card Release Date25 November, 2025
PET Exam Start Date15 December, 2025
PET Result DateNotify Later

Required Documents of Bihar Police Constable Document Verification 2025

शारीरिक दक्षता परीक्षा के दिन ही अभ्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके लिए कोई दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।

शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि पर ही सभी अभ्यार्थी निर्दिष्ट समय पर अपने प्रवेश-पत्र तथा निम्नांकित मूल प्रमाण-पत्रों तथा उनकी एक सेट स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ दस्तावेज सत्यापन हेतु उपस्थित होंगे।

  • वैध फोटोयुक्त पहचान-पत्र जैसे – आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र आदि।
  • जन्म तिथि प्रमाण-पत्र (मैट्रिक/ समकक्ष सर्टिफिकेट एवं अंक प्रमाण-पत्र की मूल प्रति)
  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र।
  • इण्टरमीडिएट या समकक्ष अंक प्रमाण-पत्र।

आरक्षण श्रेणी के अनुसार आवश्यक दस्तावेज़ की सूची इस प्रकार है –

SC/ ST अभ्यार्थियों के लिए

  • जाति प्रमाण-पत्र
  • स्थायी आवास प्रमाण-पत्र

BC/ EBC अभ्यार्थियों के लिए

  • जाति प्रमाण-पत्र
  • स्थायी आवास प्रमाण-पत्र
  • क्रीमीलेयर रहित प्रमाण-पत्र (Non-Creamy Layer Certificate)

EWS अभ्यार्थियों के लिए

  • वित्तीय वर्ष 2023–24 का EWS प्रमाण-पत्र (प्रपत्र–I)
  • स्थायी आवास प्रमाण-पत्र

ट्रांसजेंडर अअभ्यार्थियों के लिए

  • जिला पदाधिकारी द्वारा निर्गत ट्रांसजेंडर पहचान प्रमाण-पत्र (प्रपत्र–3/4)
  • स्थायी आवास प्रमाण-पत्र

गृह रक्षक अभ्यार्थियों के लिए

  • बुनियादी प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र
  • होम गार्ड का वैध आई कार्ड
  • स्थायी आवास प्रमाण-पत्र

How to Download Bihar Police Constable PET Admit Card 2025

निम्नलिखित चरणों को अपनाकर आप Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं –

  • सबसे पहले आधिकारिक बेवसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर “Download e-Admit-Card of Physical Efficiency Test (PET) for the Post of Constable in Bihar Police” लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर, जन्मतिथि तथा कैप्चा भरके लाॅगिन बटन पर क्लिक करें।
  • लाॅगिन के बाद Download PET Admit Card बटन पर क्लिक करें।
  • एडमीट कार्ड का प्रिंटआउट जरूर निकालें।

Bihar Police Constable Physical Standard Test 2025

श्रेणीऊँचाईछाती (बिना फुलाये) छाती (फुलाकर)
सामान्य/ पिछड़ा वर्ग (पुरूष)165 से.मी.81 से.मी.86 से.मी.
अत्यंत पिछड़ा वर्ग160 से.मी.81 से.मी.86 से.मी.
एससी/ एसटी (पुरूष)160 से.मी.79 से.मी.84 से.मी.
महिला (सभी वर्ग)155 से.मी.लागू नहींलागू नहीं

Note :

  • सभी वर्गों की महिला अभ्यार्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 कि.ग्रा. होना आवश्यक है।
  • ट्रांसजेंडर अभ्यार्थियों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यार्थियों के समान होंगे।

Bihar Police Constable Physical Efficiency Test 2025

श्रेणीपुरूषमहिला
दौड़1.6 कि.मी. – 6 मिनट1 कि.मी. – 5 मिनट
गोला फेंक16 पौंड – 16 फीट12 पौंड – 12 फीट
ऊॅंची कूदन्यूनतम 4 फीटन्यूनतम 3 फीट

Important Links

Download PET Admit CardClick Here
PET Exam NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

निष्कर्ष :

इस आर्टिकल में हमने Bihar Police Constable PET Admit Card 2025 के बारे में जानकारी सरल और आसानी भाषा में बताया है, मैं आशा करता हूँ कि यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा, अगर आर्टिकल पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और आर्टिकल से संबंधित कोई प्रश्न हो तो कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top